Balrampur News: ताला तोड़कर छह लाख के जेवर-नकदी चोरी का आरोप, छह पर केस
बलरामपुर, अगस्त 23 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। तुलसीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुर में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना सामने आयी है। पीड़ित ने शिकायत पर कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए न्यायालय की शरण ली। जिसके बाद न्यायालय के आदेश पर करीब छह लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी किए जाने के मामले में पुलिस ने दो नामजद समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित 65 वर्षीय शेषराम के अनुसार घटना 11 अगस्त 2024 के भोर करीब तीन बजे की है। बताया कि परिवार के साथ घर में सो रहे थे। बाहर आहट और लोगों के भागने की आवाज सुनकर जागे तो मकान का ताला टूटा मिला और अंदर रखा संदूक गायब था। आरोप है कि संदूक में मंगलसूत्र, करधन, पायल, दसबंद, झुमकी, नथुनी समेत करीब छह लाख रुपये के जेवर और छह हजार रुपये नकद थे। शेषराम ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.