बलरामपुर, जुलाई 6 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र में बिजली विभाग के कर्मचारियों की सतर्कता से 33 केवी विद्युत लाइन के तार चोरी का मामला सामने आया है। लाइन पेट्रोलिंग के दौरान कर्मचारियों ने चोरी के तार से लदी एक चार पहिया वाहन को पकड़ लिया, लेकिन चालक कर्मचारियों को धक्का देकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटना पांच जुलाई की तड़के करीब 3:43 बजे की है। 11 केवी मनियरिया और श्रीदत्तगंज फीडर में ब्रेकडाउन होने पर लाइनमैन जितेंद्र गुप्ता, मनीष जायसवाल और आदित्य विश्वकर्मा पेट्रोलिंग कर फॉल्ट तलाश रहे थे। इसी दौरान गालीपुर पेट्रोल पंप के पास संदिग्ध अवस्था में खड़ी चार पहिया वाहन दिखाई दी। जांच करने पर वाहन में 33 केवी लाइन के आठ ...