Balrampur News: ताजगी, सकारात्मकता एवं बुद्धिमत्ता का प्रतीक है पीला रंग : इशिका आनंद
बलरामपुर, जुलाई 8 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। सेंट जेवियर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्राइमरी विंग में बुधवार को येलो डे का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एलकेजी, यूकेजी और नर्सरी के बच्चों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से पीले रंग के महत्व और रंगों की पहचान कराई गई। मुख्य अतिथि विद्यालय निदेशक सुजाता आनंद एवं डायरेक्टर इशिका आनंद रहीं। कार्यक्रम का संचालन प्रिंसिपल मोहम्मद आसिम रूमी के निर्देशन में हुआ। बच्चों ने येलो ऑब्जेक्ट हंट, स्पून रेस विद लेमन, येलो बॉल्स एंड कीप इट इन द येलो बास्केट तथा लेमन स्क्वीजिंग हंट जैसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। डायरेक्टर इशिका आनंद ने कहा कि पीला रंग ताजगी, सकारात्मकता और बुद्धिमत्ता का प्रतीक है। रंगों में मन और व्यक्तित्व को प्रभावित करने की क्षमता होती है। विद्यालय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.