Balrampur News: तस्करी का 23 क्विंटल चाइनीज कद्दू बीज के साथ दो को पकड़ा
बलरामपुर, अक्टूबर 11 -- Balrampur News: पचपेड़वा, संवाददाता। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सशस्त्र सीमा बल की 50वीं वाहिनी की ई-समवाय कंचनपुर के जवानों ने 23.20 क्विंटल चाइनीज कद्दू बीज बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान टीम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत दो भारतीय नागरिकों को हिरासत में लिया गया है। एसएसबी जवानों ने बताया कि भारत नेपाल बार्डर पर चाइनीज कद्दू बीज की तस्करी करने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर उप निरीक्षक (सामान्य) जगदीश नारायण के नेतृत्व में नाका दल का गठन किया गया। दल ने सीमा चौकी क्षेत्र में एक संदिग्ध ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोककर तलाशी ली। इस दौरान टीम को 58 बोरियों में भरा कुल 2320 किलोग्राम चाइनीज कद्दू बीज बरामद हुआ। यह भी पढ़ें- Siddhart Nagar News: नेपाल से भारत आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.