बलरामपुर, सितम्बर 5 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के सुखरामपुर गांव निवासी भुर्रे पुत्र मकसूद ने उनके साथ रास्ते में लूटपाट होने की शिकायत पुलिस से की है। तुलसीपुर थाने में तहरीर देकर उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम कुछ बदमाशों ने तंबाकू मांगने के बहाने उन्हें रोककर उनके साथ मारपीट की और नकदी व मोबाइल फोन लूट लिया। पीड़ित ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित भुर्रे ने बताया कि वह शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे नथुनिया मोड़ चौराहे से सब्जी लेकर घर लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में गांव का ही एक व्यक्ति पहले से घात लगाए बैठा था। उसने तंबाकू मांगने के बहाने उन्हें रोक लिया। जैसे ही पीड़ित ने तंबाकू निकालकर दिया, आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इसी दौरान उसकी जेब में रखे करीब ती...