बलरामपुर, नवम्बर 6 -- Balrampur News: बलरामपुर संवाददाता। एमएलके पीजी कॉलेज में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से संबद्ध स्नातक पांचवें सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा से पहले आयोजित दो दिवसीय आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा संपन्न हो गई। कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के विभिन्न विषयों में 2500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में प्रतिभाग किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय के निर्देशन में आयोजित परीक्षा का उन्होंने निरीक्षण किया। इस दौरान प्राचार्य ने विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र के प्रारूप को समझने और अपनी कमियों को दूर करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा मुख्य परीक्षा की तैयारी को बेहतर बनाने में सहायक होती है। इससे विद्यार्थियों को अपनी तैयारी का ऑकलन करने का अवसर मिलता है। सह परीक्षा प्रभारी डॉ. सुनील कुमार शुक्ल ने ब...