Balrampur News: डॉक्टर रहे नदारद, ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों की सेल्फी से उठे सवाल
बलरामपुर, जुलाई 28 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की लापरवाही का मामला सामने आया है। आरोप है कि निर्धारित ड्यूटी के समय चिकित्सक अस्पताल से नदारद रहे, जबकि इलाज के लिए आए मरीज घंटों इंतजार करते रहे। इसी दौरान अस्पताल के कुछ कर्मचारियों के ड्यूटी के समय सेल्फी लेने की तस्वीरें सामने आने से लोगों में नाराजगी फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डॉक्टर के नहीं होने से मरीजों को बिना उपचार के इधर-उधर भटकना पड़ा। वहीं कुछ कर्मचारी ड्यूटी के दौरान सेल्फी लेने में व्यस्त दिखे। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी अस्पतालों में इस तरह की लापरवाही से गरीब मरीज सबसे अधिक प्रभावित होते हैं। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सीएचओ की गैरहाजिरी से ग्रामीणों में नारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.