Balrampur News: डीएम ने दिए लंबित राजस्व वादों के निस्तारण के निर्देश
बलरामपुर, सितम्बर 20 -- Balrampur News: उतरौला, संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने तहसील उतरौला का विस्तृत निरीक्षण कर राजस्व वादों, प्रमाण पत्रों और जनसेवाओं की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने उपजिलाधिकारी न्यायालय और तहसीलदार न्यायालय का निरीक्षण करते हुए लंबित राजस्व वादों की जानकारी लेते हुए उसके निस्तारण को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। डीएम ने पुराने एवं लंबित मामलों का नियमानुसार प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने पर जोर दिया। कहा कि राजस्व वादों की नियमित सुनवाई कर अनावश्यक विलंब से बचा जाए और लंबित मामलों की संख्या कम की जाए। उन्होंने हैसियत, आय, जाति और निवास प्रमाण पत्रों के आवेदनों की समीक्षा करते हुए सभी प्रकरणों का निर्धारित समय सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। आवास एवं कृषि भूमि आवंटन की समीक्षा के दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.