बलरामपुर, सितम्बर 2 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। राजस्व विवादों के निस्तारण में अब केवल अभिलेखों की जांच तक प्रक्रिया सीमित नहीं रहेगी। जरूरत पड़ने पर मौके पर पहुंचकर वास्तविक स्थिति का भी सत्यापन किया जाएगा। बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने विनियमित क्षेत्र के भगवतीगंज व विशुनापुर पहुंचकर राजस्व न्यायालय में विचाराधीन मामलों की स्थलीय स्थिति परखी। दोनों पक्षों की मौजूदगी में मौके की स्थिति, अभिलेखों और प्रकरण से जुड़े तथ्यों का बारीकी से मिलान किया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित पक्षों से पूरे मामले की जानकारी ली। राजस्व अभिलेखों के आधार पर विवाद के विभिन्न पहलुओं को समझा। उन्होंने कहा कि राजस्व मामलों में निष्पक्ष निर्णय के लिए अभिलेखीय साक्ष्यों के साथ आवश्यकता के अनुसार स्थलीय स्थिति का सत्यापन भी जरूरी है। यह भी पढ़...