बलरामपुर, सितम्बर 14 -- Balrampur News: गैसड़ी, संवाददाता। रामपुर रेंज अंतर्गत डालपुर तिराहा से जमधरा मार्ग पर बरूनी नाले के पास तेंदुए की लगातार मौजूदगी से क्षेत्रवासी दहशत में हैं। रविवार और सोमवार को सड़क किनारे घनी झाड़ियों में तेंदुआ देखे जाने के बाद राहगीरों में भय और भी बढ़ गया है। करीब 200 मीटर तक फैली झाड़ियां सड़क को पूरी तरह ढके हुए हैं, जिससे जंगली जानवरों के छिपने और आवागमन के लिए अनुकूल स्थिति बनी हुई है। श्रीपाल कश्यप, शिवकुमार गुप्ता, राजकुमार यादव, जोखई, झींगुर वर्मा, मेहंदी हसन, तफज्जुल, विनय यादव, राजेश सिंह और डॉ. जगदम्बा मौर्य समेत ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ पिछले काफी समय से इस मार्ग पर दिखाई दे रहा है। यह भी पढ़ें- Bahraich News: तेंदुए की दहशत से क्षेत्रवासी परेशान, झाड़ियों में छिपा रहता है रात में सड़क पर आने स...