Balrampur News: ठगी के शिकार पीड़ितों को वापस करवाए साढ़े छब्बीस हजार रुपये
बलरामपुर, जुलाई 5 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। कोतवाली गैसड़ी पुलिस ने साइबर ठगी के दो मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ितों के बैंक खातों में कुल 26,528.53 रुपये वापस कराए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से दोनों पीड़ितों ने राहत जताते हुए टीम का आभार व्यक्त किया। पहले मामले में कस्बा गैसड़ी निवासी भरत किशोर तिवारी नौकरी दिलाने के नाम पर साइबर ठगी का शिकार हो गए थे। ठगों ने उनके खाते से 10,100 रुपये निकाल लिए थे। शिकायत मिलने पर साइबर हेल्पडेस्क ने तकनीकी जांच कर संबंधित बैंकों के खातों को होल्ड कराया। न्यायालय से आवश्यक आदेश मिलने के बाद 2,500 रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराए गए। शेष धनराशि वापस दिलाने की प्रक्रिया जारी है।दूसरे मामले में मटेहना निवासी प्रमोद गिरि के खाते से साइबर ठगों ने 90,800 रुपये की धोखाधड़ी कर ली थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.