Balrampur News: ट्रक-बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत, आठ घायल
बलरामपुर, जुलाई 11 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। नगर कोतवाली क्षेत्र के भगवतीगंज चौराहे के पास सुआंव नदी पुल पर शनिवार सुबह ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत में आठ लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही डायल-112 और थाना कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से बोलेरो में फंसे घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। गंभीर रूप से घायल लोगों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोंडा की ओर से आ रही बोलेरो की सामने से तेज रफ्तार ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद वाहन में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बोलेरो में सवार यात्रियों ने बताया कि वे गोंड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.