बलरामपुर, अक्टूबर 18 -- Balrampur News: पचपेड़वा, संवाददाता। पचपेड़वा-बढ़नी मार्ग पर त्रिलोकपुर तिराहे से पहले रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। बताया जाता है कि बढ़नी की तरफ से आ रहे ट्रक को पास देने के दौरान बस चालक ने वाहन बाईं ओर मोड़ा, जिससे सड़क किनारे चल रही बाइक बस की चपेट में आ गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार बस संख्या यूपी-47 टी 2205 और मोटरसाइकिल संख्या यूपी-47 एएफ 9901 पचपेड़वा से बढ़नी की ओर जा रही थीं। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत, एक गंभीर इसी बीच त्रिलोकपुर तिराहे से पहले मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रक को रास्ता देने के लिए बस चालक ने बस ...