Balrampur News: ट्रक की चपेट में आने से चरवाहे के कटे दोनों पैर
बलरामपुर, अक्टूबर 23 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। महराजगंज तराई थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी जान बचाने के लिए डॉक्टरों को दोनों पैर काटने पड़े। पीड़ित परिवार ने निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान धोखाधड़ी, जबरन हस्ताक्षर कराने और धमकी देने का भी आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम बदलपुर गुलरहिया निवासी बालक राम पुत्र महंगू 29 सितंबर 2026 की शाम करीब छह बजे रजवापुर गूलरहिया से कौवापुर अहलादडीह मार्ग पर बकरियां चरा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। ट्रक पर बड़े अक्षरों में इंडिया लिखा था। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पत्नी संतोला और उनके बेटे ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.