Balrampur News: टॉफी लेने गई आठ वर्षीय बच्ची को बाथरूम में ले जाने का आरोप, आरोपी हिरासत में
बलरामपुर, अगस्त 16 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। नगर के तुरन्तपुर वार्ड नंबर-15 स्थित पुरानी बाजार की सुलेमान गली में शनिवार रात करीब आठ बजे टॉफी लेने गई आठ वर्षीय बच्ची को गलत नीयत से दुकान के बाथरूम में ले जाने का मामला सामने आया है। बच्ची की मां ने करीब 62 वर्षीय दुकानदार लत्ती उर्फ लतीफ पुत्र अगनी पर बुरी नीयत से बच्ची को दुकान के भीतर ले जाने का आरोप लगाया है। बताया गया कि बच्ची के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और उसे आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद डायल 112 पर सूचना दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। यह भी पढ़ें- Kausambi News: रुपये मांगने पर महिला को बेरहमी से पीटा बच्ची की मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद बच्ची और उसकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.