Balrampur News: टेढ़ीप्रास गांव में तेंदुए ने भैंस के बच्चे को मार डाला
बलरामपुर, अक्टूबर 18 -- Balrampur News: हर्रैया सतघरवा, संवाददाता। सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग के बरहवा रेंज में तेंदुए की सक्रियता बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत है। शनिवार रात करीब 10 बजे टेढ़ीप्रास गांव में तेंदुए ने एक पशुशाला में घुसकर भैंस के बच्चे को मार डाला। तेंदुए के इस हमले से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। टेढ़ीप्रास गांव निवासी शाहजहां पत्नी ननकने ने बताया कि वह भोजन कर सोने ही वाली थी कि अचानक पशुशाला से मवेशियों के चिल्लाने की आवाज आई। पशुओं की आवाज सुनकर वह जाग गईं। टॉर्च जलाकर देखने पर तेंदुआ भैंस के बच्चे की गर्दन पकड़कर ले जाता दिखाई दिया। शाहजहां के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को आता देख तेंदुआ भैंस के बच्चे को छोड़कर पास स्थित धोबैनिया नाले की झाड़ियों में भाग गया। आबादी के बीच तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.