Balrampur News: टी शर्ट - लोअर पहनकर गोबर फेंकने गई महिला से मारपीट, तीन महिलाओं पर आरोप
बलरामपुर, जुलाई 28 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर जनपद के रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम खमहरिया अचलपुर रूप में एक महिला के साथ कथित तौर पर पहनावे को लेकर विवाद होने के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने गांव की तीन महिलाओं पर गाली-गलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने तथा हाथापाई के दौरान सोने की आधी चेन गायब होने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। ग्राम खमहरिया अचलपुर रूप निवासी रेखा वर्मा पत्नी धर्मराज वर्मा के अनुसार, 26 जुलाई की सुबह करीब सात बजे वह टी-शर्ट और लोअर पहनकर घर का गोबर फेंकने गई थीं। आरोप है कि उसी दौरान गांव की अनीता पत्नी ढोढे, रामदीन की पत्नी तथा पुल्ली की बहन ने उनके पहनावे को लेकर तंज कसना शुरू कर दिया और अभद्र टिप्पणियां करते हुए गाली-गलौज करने लगीं। यह भी पढ़ें- Balrampur News...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.