Balrampur News: झारखंडी रेलवे ओवरब्रिज निर्माण में लाएं तेजी : डीएम
बलरामपुर, सितम्बर 22 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने सोमवार को निर्माणाधीन झारखंडी रेलवे ओवरब्रिज का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति के साथ मौके पर यातायात के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। डीएम ने कार्यदायी संस्था और संबंधित अधिकारियों से परियोजना की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए निर्धारित टाइमलाइन के अनुरूप निर्माण कार्य में तेजी लाकर इसे समयबद्ध ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्माण से जुड़े विभिन्न कार्यों की प्रगति देखी। उन्होंने कहा कि परियोजना से जुड़े सभी विभाग और कार्यदायी संस्था आपसी समन्वय के साथ काम करें, ताकि किसी एक कार्य के लंबित रहने से निर्माण की गति प्रभावित न हो। आवश्यक संसाधन और मैनपावर बढ़ाकर कार्य की गति बना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.