Balrampur News: झारखंडी ओवरब्रिज निर्माण के बीच जाम में जकड़ा शहर
बलरामपुर, अक्टूबर 13 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। झारखंडी रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण शहरवासियों के लिए राहत की उम्मीद के साथ रोजाना की मुसीबत भी बनता जा रहा है। निर्माण कार्य के चलते वन-वे हुए रास्ते पर मंगलवार को पूरे दिन जाम का झाम बना रहा। सुबह से शाम सात बजे के बीच रेलवे समपार फाटक आठ से नौ बार बंद हुआ। हर बार फाटक बंद होते ही दोनों ओर करीब 500 मीटर तक वाहनों की कतार लग गई। फाटक खुलने के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिली और वाहनों को निकलने में आधे घंटे तक इंतजार करना पड़ा। स्कूली बच्चों, मरीजों, बुजुर्गों और नौकरीपेशा लोगों की परेशानी बढ़ गई। जाम खुलवाने के लिए पुलिसकर्मी दिनभर यातायात संभालने में जुटे रहे। करीब 292.21 करोड़ रुपये की लागत से 1.21 किलोमीटर लंबे झारखंडी रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण शहरवासियों के लिए फिलहाल परेशानी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.