Balrampur News: झाड़ियों से पटी सड़क हुई साफ, ग्रामीणों को मिली राहत
बलरामपुर, अगस्त 31 -- Balrampur News: गैसड़ी, बलरामपुर। हिन्दुस्तान में 18 अगस्त को झाड़ियों से पटी सड़क, हादसे का खतरा शीर्षक से प्रकाशित खबर का बड़ा असर हुआ है। खबर को संज्ञान में लेते हुए लोक निर्माण विभाग ने गैसड़ी-बालापुर संपर्क मार्ग पर खमरिया से बालापुर तक सड़क के दोनों किनारों पर उगी घनी झाड़ियों की सफाई करा दी है। सड़क किनारे झाड़ियों की सफाई होने से राहगीरों को बड़ी राहत मिली है। गैसड़ी से बालापुर जाने वाले संपर्क मार्ग पर खमरिया से गनेशपुर तक सड़क के दोनों ओर काफी घनी झाड़ियां उग आई थीं। झाड़ियों के कारण सड़क की चौड़ाई कम हो गई थी और सामने से आने वाले वाहनों को लेकर भी परेशानी होती थी। ग्रामीणों का कहना था कि झाड़ियों के बीच से जंगली जानवर और तेंदुआ निकलने की आशंका बनी रहती थी। इससे राहगीरों में हर समय हादसे का डर बना रहता था। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.