बलरामपुर, जुलाई 2 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। जिले में गुरुवार को हुई झमाझम बारिश ने एक ओर जहां उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत दिलाई, वहीं गन्ने व धान की फसलों के लिए नई उम्मीद जगा दी है। खेतों में रोपाई का कार्य भी तेज हो गया है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: झमाझम बारिश से मौसम हुआ खुशगवार, खेतों में लौटी रौनकउर्वरकों की मांग बढ़ी वहीं, उर्वरकों की मांग बढ़ने से सहकारी समितियों पर अब किसानों की भीड़ भी उमड़ने लगी है। हालांकि, नगर क्षेत्र में जल निकासी की बदहाल व्यवस्था के चलते कई मोहल्लों में जलभराव होने से लोगों को भाराी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गुरुवार को सुबह से आसमान में छाए बादलों के बीच शुरू हुई बारिश ने पूरे जिले का मौसम बदल दिया। कई दिनों से उमस व तेज धूप से बेहाल लोगों को ठंडी हवाओं और बारिश ने बड़ी राहत दी। ता...