बलरामपुर, अक्टूबर 29 -- Balrampur News: पचपेड़वा, बलरामपुर। विद्या भारती जन शिक्षा समिति, जनपद बलरामपुर के तत्वावधान में जनपदीय ज्ञान-विज्ञान एवं संस्कृति महोत्सव माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। महोत्सव में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान संस्कृति प्रश्न मंच, विज्ञान प्रश्न मंच, मूर्तिकला सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनके माध्यम से विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक चिंतन और सांस्कृतिक अभिरुचि प्रदर्शित करने का अवसर मिला। विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष तिवारी ने कहा कि प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अब प्रांतीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कहा क...