बलरामपुर, अक्टूबर 23 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में जिले में धान की सरकारी खरीद एक नवंबर से शुरू होगी। इसके लिए जिले में 37 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। सरकार ने सामान्य धान का समर्थन मूल्य 2441 रुपये और ग्रेड-ए धान का 2461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। क्रय केंद्रों पर पंजीकृत किसानों से ही धान की खरीद की जाएगी। जिला खाद्य विपणन अधिकारी गोविंद कुमार उपाध्याय ने बताया कि भारत सरकार की एग्रीस्टैक योजना के तहत फार्मर आईडी के आधार पर धान की खरीद की जाएगी। जिन किसानों के पास फार्मर आईडी नहीं है, उन्हें खाद्य विभाग की वेबसाइट पर खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। किसान साइबर कैफे, सहज जनसेवा केंद्र और यूपी किसान मित्र मोबाइल एप के माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं। इ...