Balrampur News: जिले में आज दिख सकता है चक्रवाती तूफान का असर, भारी बारिश के आसार
बलरामपुर, अक्टूबर 29 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। जिले में शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान के प्रभाव से आसमान में बादल छाए रहने के साथ जिले के कई स्थानों पर बारिश और तेज बौछारें पड़ सकती हैं। तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की आशंका ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में कटकर पड़ी धान की फसल को बारिश और हवा से नुकसान पहुंच सकता है। मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: चक्रवात के असर से बदलेगा बोकारो का मौसम, आज तेज हवा और बारिश का अलर्ट उन्होंने मौसम की स्थिति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.