बलरामपुर, अगस्त 25 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। बारह रबीउल अव्वल के मौके पर बुधवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जुलूस-ए-मोहम्मदी पूरी शानो-शौकत और अदब-ओ-एहतराम के साथ निकाला जाएगा। जुलूस में सैकड़ों अकीदतमंद शामिल होंगे। जगह-जगह जुलूस का स्वागत किया जाएगा। इसको लेकर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: कल निकलेगा जुलूस-ए-मीलाद, नूरी मस्जिद से होगा रवानात्योहार की सजावट ईद मिलादुन्नबी की पूर्व संध्या पर नगर सहित जिले के विभिन्न हिस्सों में मस्जिदों, धार्मिक स्थलों, मोहल्लों व प्रमुख मार्गों को रंग-बिरंगी लाइटों, झालरों और धार्मिक झंडों से सजाया गया। कई स्थानों पर मक्का-मदीना की आकर्षक झांकियां तैयार की गई हैं। मुख्य मार्गों और प्रमुख चौराहों पर स्वागत द्वार भी बनाए गए ह...