Balrampur News: जिला व कलेक्ट्रेट बार के वकीलों ने किया कार्य बहिष्कार
बलरामपुर, अक्टूबर 14 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। ऑनलाइन दाखिल-खारिज की प्रक्रिया के विरोध में वकीलों का आंदोलन अब तेज हो गया है। उतरौला व तुलसीपुर बार संघों के समर्थन में जिला बार एसोसिएशन व दि कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन ने भी 15 अक्टूबर को न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया है। अधिवक्ता मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर अपनी मांगों के समर्थन में विरोध दर्ज कराएंगे। जिला बार एसोसिएशन की ओर से जारी पत्र के अनुसार ऑनलाइन दाखिल-खारिज की प्रक्रिया के विरोध में उतरौला तुलसीपुर बार संघों के वकीलों ने कई दिनों से न्यायिक कार्य से विरत रहकर क्रमिक अनशन में जुटे हैं। दोनों बार संघों की ओर से समर्थन मांगे जाने के बाद जिला मुख्यालय के वकीलों ने भी आंदोलन में शामिल होने का निर्णय लिया है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.