बलरामपुर, नवम्बर 6 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। धनतेरस और दीपावली के शुभ अवसर पर जिले की करीब 27 लाख आबादी के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में शुक्रवार को एक बड़ी सौगात मिली है। जिला मेमोरियल चिकित्सालय में आधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर (ओटी) का शुभारंभ हो गया है। अब जिले के मरीजों को बेहतर शल्य चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ा है। अभी तक कई मरीजों को जटिल ऑपरेशन और बेहतर चिकित्सा सुविधाओं की तलाश में लखनऊ व दिल्ली तक जाना पड़ता था। आधुनिक ऑपरेशन थिएटर शुरू होने से ऐसे मरीजों को जिला अस्पताल में ही बेहतर उपचार उपलब्ध कराने की संभावनाएं बढ़ेंगी। इससे न केवल मरीजों और उनके तीमारदारों की भागदौड़ कम होगी, बल्कि समय और आर्थिक बोझ से भी राहत मिलेगी।

आधुनिक ऑपरेशन थिएटर का उद्घाटन सशस्त्र सीमा बल 9वीं ...