Balrampur News: जिला पुस्तकालय में बेहतर हुआ अध्ययन का माहौल
बलरामपुर, अक्टूबर 4 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने रविवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में स्थित राजकीय जिला पुस्तकालय का निरीक्षण किया। उन्होंने पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों, अध्ययन कक्ष, बैठने की व्यवस्था और विद्यार्थियों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी जरूरतों और अध्ययन व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी के निर्देशन में क्रिटिकल गैप से 20 लाख रुपये की धनराशि खर्च कर पुस्तकालय का कायाकल्प किया गया है। बेहतर फर्नीचर, बैठने की व्यवस्था व अध्ययन के अनुकूल वातावरण के साथ विभिन्न विषयों व प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित उपयोगी पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं। इससे युवाओं को शांत और व्यवस्थित माहौल मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.