Balrampur News: जिम से लौट रहे दो युवकों पर जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज
बलरामपुर, जुलाई 24 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर के नगर कोतवाली क्षेत्र में जिम से घर लौट रहे दो युवकों को रास्ते में घेरकर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दबंगों ने दोनों भाइयों को लाठी-डंडों व मुक्कों से बुरी तरह पीटा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट के दौरान एक युवक का मोबाइल फोन भी गिर गया, जिसके कवर में रखे तीन हजार रुपये भी गायब हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन नामजद व दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, ग्राम कोइरी थाना ललिया निवासी अभिषेक मिश्रा और राज मिश्रा 23 जुलाई की शाम करीब 5:15 बजे जिम से व्यायाम कर घर लौट रहे थे।
घटना का विवरण आरोप है कि रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे सुनील मिश्रा, अभय मिश्रा, बृजेश मिश्रा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.