Balrampur News: जांच के बहाने महिला से छेड़छाड़ का आरोप
बलरामपुर, जुलाई 12 -- Balrampur News: उतरौला, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के पटेल नगर स्थित एक मेडिकल स्टोर पर दवा लेने पहुंची महिला के साथ कथित रूप से जांच के बहाने छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का आरोप है कि दवा लेने के दौरान मेडिकल स्टोर संचालक ने जांच करने का बहाना बनाकर उसके साथ अभद्र व्यवहार किया, अश्लील बातें कीं और मानसिक रूप से प्रभावित करने का प्रयास किया। घटना के बाद महिला ने उतरौला कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान गांधी नगर निवासी आदिल पुत्र इसराइल के रूप में हुई है, जो पटेल नगर में मेडिकल स्टोर संचालित करता है। प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.