Balrampur News: जश्ने ईद मिलादुन्नबी का हुआ आयोजन
बलरामपुर, अगस्त 29 -- Balrampur News: उतरौला, संवाददाता। उतरौला स्थित प्रसिद्ध दरगाह शाह अरजानी पर शुक्रवार को अंजुमन गुलामने मुस्तफा की ओर से जश्ने ईद मिलादुन्नबी एवं उर्स-ए-मुकद्दस के अवसर पर तकरीरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में सैय्यद रिजवान मियां साहब बिलग्राम शरीफ, सैय्यद अहमद रजा साहब बलरामपुर, मुफ्ती जमील खान, मौलाना कमालुद्दीन चिनहट लखनऊ, मौलाना मैनुद्दीन अजहरी सहित शायरे इस्लाम अजमत रजा भागलपुरी, रहीम रजा बलरामपुरी और आरिफ रजा बलरामपुरी ने शिरकत की। वक्ताओं ने ईद मिलादुन्नबी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया। इस मौके पर देश में अमन-ओ-अमान, शांति और खुशहाली के लिए सभी ने हाथ उठाकर रब की बारगाह में दुआ मांगी। यह भी पढ़ें- B...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.