Balrampur News: जलस्तर बढ़ते ही राप्ती का रौद्र रूप, गांवों पर मंडराया कटान का खतरा
बलरामपुर, अगस्त 31 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ते ही तटवर्ती इलाकों में कटान ने विकराल रूप लेना शुरू कर दिया है। नदी की तेज धार खेतों को लगातार निगलते हुए अब आबादी की ओर बढ़ रही है। सदर तहसील के टेंगनहिया-जबदहा गांव के बीच हालात सबसे ज्यादा चिंताजनक हैं। यहां कटान करते-करते राप्ती आबादी से महज करीब 150 मीटर दूर पहुंच गई है। ग्रामीणों के मुताबिक अब तक 150 बीघे से अधिक कृषि भूमि और खड़ी गन्ने की फसल नदी में समा चुकी है। कई छोटे किसान जमीन गंवाकर भूमिहीन होने की कगार पर पहुंच गए हैं। टेंगनहिया की मस्जिद भी कटान की जद में बताई जा रही है। यह भी पढ़ें- Chandauli News: उपनाईं गंगा,चेतावनी बिंदु से सिर्फ 90 सेमी नीचे सोमवार को राप्ती नदी का जलस्तर घटने लगा। सोमवार दोपहर तीन बजे राप्ती नदी का जलस्तर खतरे के निशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.