Balrampur News: जलनिकासी की समस्या से जूझ रहे धुसाह उत्तरी के लोग
बलरामपुर, अगस्त 31 -- Balrampur News: बलरामपुर। नगर से सटे धुसाह उत्तरी क्षेत्र के लोग लंबे समय से जलनिकासी की समस्या से परेशान हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाली निर्माण की मांग जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के सामने कई बार रखी गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है। जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी होती है और आसपास गंदगी फैलने से बीमारी का खतरा भी बना रहता है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले का संज्ञान लेकर स्थायी जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि नाली निर्माण से समस्या का स्थायी समाधान संभव है। यह भी पढ़ें- Bareily News: कैलाशपुरम कॉलोनी में नाले का पानी बैक होने से जलभराव, नगर निगम की उदासीनता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.