बलरामपुर, सितम्बर 6 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। जिला पंचायत क्षेत्र मुड़िला में जर्जर 11 केवी विद्युत लाइन ग्रामीणों के लिए खतरे का सबब बना हुआ है। विद्युत विभाग की लापरवाही को लेकर जिला पंचायत सदस्य मो. इमरान खान ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। जिला पंचायत सदस्य मो इमरान ने बताया कि कौवापुर फीडर से जुड़े गुलरिहा, भगवानपुर, लक्ष्मणपुर, बदलपुर, कंदैला, अमरहवा कला और दुन्दरा समेत कई गांवों में विद्युत समस्या बनी रहती है। 11 केवी तार और केबल काफी जर्जर होने के कारण आए दिन फाल्ट होता है और घंटों विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है। उन्होंने बताया कि 27 अगस्त को जर्जर 11 केवी तार अचानक टूटकर गिरने से एक भैंस की मौत हो गई थी। बावजूद इसके समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। जगह-जगह लटक रहे जर्जर तारों से ग्र...