बलरामपुर, जुलाई 26 -- Balrampur News: ललिया। क्षेत्र का भवनियापुर मार्ग बाढ़ पानी से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। सड़क के कई हिस्सों पर बड़े गड्ढे हो जाने के कारण आवागमन बाधित हो गया है। मार्ग पर स्थित प्रमुख पुलिया की एप्रोच नाले में ढह जाने से लोगों को बड़ी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की जर्जर स्थिति के कारण विद्यालय जाने वाले बच्चों और बीमार मरीजों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से तत्काल प्रभाव से सड़क और पुलिया की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि आवागमन सुचारू हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...