Balrampur News: जरवा में पशु चिकित्सा शिविर, 160 पशुओं का हुआ उपचार
बलरामपुर, अक्टूबर 15 -- Balrampur News: जरवा, संवाददाता। नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत सशस्त्र सीमा बल की ई-समवाय, कोइलाबास की ओर से सीमावर्ती वाइब्रेंट ग्राम जरवा में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 20 पशुपालकों के कुल 160 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार किया गया। साथ ही पशुपालकों को निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। शिविर में सशस्त्र सीमा बल के सीमांत मुख्यालय लखनऊ के कमांडेंट (पशु चिकित्सा) डॉ. ललित देओरी तथा 9वीं वाहिनी बलरामपुर की सहायक कमांडेंट (पशु चिकित्सा) डॉ. महिमा शिवहरे ने पशुओं की जांच की। चिकित्सकों ने पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य, उचित देखभाल और रोगों से बचाव के संबंध में आवश्यक परामर्श दिया। वर्षा ऋतु की समाप्ति और शरद ऋतु के आगमन को देखते हुए पशुओं में मौसमी बदलाव से होने वाली बीमारियों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.