Balrampur News: जरवा में छह लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार
बलरामपुर, अक्टूबर 27 -- Balrampur News: जरवा, संवाददाता। जरवा कोतवाली पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से छह लीटर कच्ची शराब और एक बाइक बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, 25 अक्टूबर को हेड कांस्टेबल उपेंद्र यादव पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल की डिग्गी में अवैध कच्ची शराब लेकर जुगुनभरिया की तरफ से जनकपुर जा रहा है। पुलिस टीम ने जनकपुर मंदिर तिराहे के पास घेराबंदी कर मोटरसाइकिल सवार को रोक लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान संजय पाण्डेय (31) पुत्र आंधी पाण्डेय निवासी रमवापुर तुलसीपुर बलरामपुर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल की डिग्गी से 750 मिलीली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.