बलरामपुर, अक्टूबर 9 -- Balrampur News: बलरामपुर। जरवा कोतवाली की साइबर हेल्पडेस्क टीम ने साइबर ठगी के शिकार युवक को 4900 रुपये वापस कराए हैं। चौहत्तर कला निवासी जुनैद पुत्र राम अब्दुल हसन के एचडीएफसी बैंक खाते से 19 सितंबर को अज्ञात साइबर ठग ने 4900 रुपये निकाल लिए थे। पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देश पर साइबर हेल्पडेस्क टीम ने मामले की जांच शुरू की। तकनीकी जांच और संबंधित बैंक से समन्वय कर ठग के खाते में धनराशि होल्ड कराई गई। इसके बाद पूरी रकम पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई। पुलिस ने लोगों से साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करने और किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, पिन व बैंकिंग पासवर्ड साझा नहीं करने की अपील की ह...