Balrampur News: जरवा क्षेत्र में चीनी की किल्लत, 70 रुपये किलो तक पहुंचा दाम
बलरामपुर, अक्टूबर 12 -- Balrampur News: जरवा, संवाददाता। जरवा क्षेत्र में चीनी की किल्लत और बढ़ती कीमतों से ग्रामीण परेशान हैं। क्षेत्रवासियों ने बताया कि कई दुकानों पर पिछले तीन दिनों से चीनी उपलब्ध नहीं है। जहां मिल भी रही है वहां 65 से 70 रुपये प्रति किलो तक दुकानदार बेच रहे हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से नियमित आपूर्ति बहाल कराने के साथ कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग की है। गैंसड़ी ब्लॉक के पिपरा दुर्गानगर स्थित नथुनियामोड़ चौराहे पर चीनी न मिलने की शिकायत मिथिलेश तिवारी व धीरज सहित तमाम लोगों ने की है। जरवा निवासी रहीम और नगई के मुंजीराम ने बताया कि महंगी चीनी से घरेलू बजट बिगड़ रहा है। दूध, चाय और अन्य जरूरतों के लिए भी लोगों को अधिक खर्च करना पड़ रहा है। मिठाई विक्रेता मालिकराम ने बताया कि चीनी महंगी होने से मिठाई बनाने और बेचने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.