Balrampur News: जरवा कोतवाली में छात्रों को पढ़ाया सुरक्षा और अनुशासन का पाठ
बलरामपुर, अगस्त 31 -- Balrampur News: गैसड़ी, संवाददाता। जरवा कोतवाली में सोमवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सीमा क्षेत्र के बसंत लाल स्मारक इंटर कॉलेज के तीन दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रभारी निरीक्षक योगेश प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को अनुशासन, सुरक्षा और सफलता से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन को अपनी ताकत बनाने, असफलता से नहीं डरने, गलत संगति से बचने और मोबाइल फोन का सदुपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कानून का सम्मान करें और किसी घटना पर पुलिस से डरने के बजाय उसका सहयोग लें। प्रभारी निरीक्षक ने विद्यार्थियों को अपराध, उत्पीड़न अथवा साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल परिजनों या पुलिस को सूचना देने के लिए जागरूक किया। जीवन में सफलता हासिल करना जरूरी है, लेकिन उससे पहले अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.