Balrampur News: जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा रामलीला मैदान, ताड़का वध की लीला ने मोहा मन
बलरामपुर, अक्टूबर 15 -- Balrampur News: बलरामपुर। नगर के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में श्रीश्री 108 सत्य प्रचारिणी रामलीला समिति द्वारा आयोजित शारदीय रामलीला में भगवान श्रीराम के जन्म से लेकर ताड़का वध तक के प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों के जीवंत अभिनय और प्रभावशाली संवादों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। मंचन की शुरुआत महाराज दशरथ के पुत्रेष्टि यज्ञ और चारों राजकुमारों-राम, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघ्न के जन्म प्रसंग से हुई। अयोध्या में पुत्र जन्म की खुशी में गाए गए सोहर और बधाई गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके बाद महर्षि विश्वामित्र के अयोध्या आगमन का दृश्य दिखाया गया। यज्ञ में राक्षसों द्वारा बाधा डालने पर विश्वामित्र ने राजा दशरथ से राम-लक्ष्मण को मांगा। यह भी पढ़ें- Bijnor News: यज्ञ की रक्षा के लिए राम-लक्ष्मण को मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.