Balrampur News: जमीन विवाद में मारपीट, सिर फटा, दो पर केस
बलरामपुर, अक्टूबर 10 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। हरैया थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में जमीन के विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित जग प्रसाद पुत्र लालता की तहरीर पर पुलिस ने उनके पट्टीदार आशाराम पुत्र तिलकराम और गुड़िया पत्नी आशाराम के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ित ने आरोपियों पर गाली-गलौज करने, डंडे और घूंसों से मारपीट करने का आरोप लगाया है। जग प्रसाद के मुताबिक, छह अक्टूबर को दोपहर करीब दो बजे जमीन के विवाद को लेकर आरोपियों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान दोनों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर डंडे और घूंसों से मारपीट की, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लग गई और सिर फट गया। घटना के बाद उन्हें इलाज कराना पड़ा। यह भी पढ़ें- Godda News: बलराम यादव के साथ मारपीट, पिता के आवेदन पर मामला दर्जजम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.