Balrampur News: जमीन विवाद में पुरानी दीवार ढहाने का आरोप, चार के खिलाफ केस
बलरामपुर, सितम्बर 23 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। तुलसीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम विशुनपुर खैरहनिया के मजरे दरोगा बलोहवा में पारिवारिक जमीन विवाद को लेकर पुरानी बुनियाद की दीवार तोड़ने और विरोध करने पर मारपीट व धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित नरसिंह यादव की तहरीर पर पुलिस ने उसके भाई संतराम समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में नरसिंह यादव पुत्र रामरंग यादव ने बताया कि वर्ष 2000 में ग्राम प्रधान के माध्यम से मेरे पिता ने जमीन का एक-छठा हिस्सा का बंटवारा किया था। करीब तीन वर्ष पहले उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है। इसी जमीन को लेकर उसके भाई संतराम और गांव के लालबाबू, कमलेश व मनोज ने एकजुट होकर घर के सामने बनी पुरानी बुनियाद की दीवार को जबरन गिरा दिया। पीड़ित के मुताबिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.