बलरामपुर, अक्टूबर 3 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। बीमार पति के इलाज और परिवार की जरूरत के लिए जमीन बेचकर मिली रकम को ठेकेदारी में निवेश कराने का झांसा देकर करीब 55 लाख रुपये हड़पने और बाद में करीब 11 बीघा जमीन का बैनामा करा लेने का मामला सामने आया है। कोतवाली देहात क्षेत्र के सिरसिया खुर्द गांव निवासी ज्योति पांडेय की शिकायत पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने, मारपीट व धमकी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने महिला के बीमार पति की स्थिति का फायदा उठाते हुए साझेदारी और निवेश के नाम पर रकम ली तथा जमीन से संबंधित दस्तावेज तैयार कराए। शिकायत के अनुसार ज्योति पांडेय के पति राहुल पांडेय लीवर की बीमारी से पीड़ित हैं और दिल्ली में उनका इलाज चल रहा है। ...