बलरामपुर, अक्टूबर 26 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। कारगिल युद्ध में देश की सेवा के दौरान घायल हुए एक भूतपूर्व सैनिक से जमीन के सौदे में पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। पीड़ित ने जमीन का फर्जी बैनामा कराने, ईंटें चोरी करने और धमकी देने की शिकायत की है। मामले में थाना गौरा चौराहा पुलिस ने आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एफआईआर के अनुसार भूतपूर्व सैनिक हरिन्द्र पाण्डेय पुत्र इन्द्रजीत पाण्डेय ने महुआ गांव स्थित गाटा संख्या 531 (मि.) की जमीन का एक हिस्सा खरीदने के लिए मुसीबत पुत्र सुबराती से 18 लाख रुपये में सौदा तय किया था। यह भी पढ़ें- Balrampur News: कारगिल युद्ध के पूर्व सैनिक से जमीन के नाम पर पांच लाख की ठगी का आरोप, आठ पर केस आरोप है कि आठ सितंबर 2022 को उन्होंने पांच लाख रुपये अग्र...