Balrampur News: जमीनी विवाद में पति-पत्नी को पीटा, चार पर केस
बलरामपुर, अक्टूबर 25 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। थाना पचपेड़वा क्षेत्र के ग्राम शिवपुर भगवानपुरडीह में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि विवाद के दौरान विपक्षियों ने एक महिला को लात-घूंसों और डंडों से पीटकर घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पति के साथ भी मारपीट की गई। घटना के बाद आरोपियों ने दंपती को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्राम निवासी रमेश कुमार पुत्र हरीराम मौर्य ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 अक्तूबर शाम करीब 7:30 बजे जमीनी विवाद को लेकर कहासुनी हुई। आरोप है कि इसी दौरान दिलीप, उमेश, सन्तरम और नानबाबू ने उनकी पत्नी रानी देवी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पत्नी को पिटता देख रमेश कुमार बीच-बच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.