बलरामपुर, सितम्बर 7 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। राप्ती नदी की तेज धार अब खेतों को निगलते हुए गांव की चौखट तक पहुंच गई है। सदर तहसील के ढोढ़री गांव के मजरे जमालीजोत में लगातार हो रहे कटान से ग्रामीणों में दहशत है। रविवार तक कटान स्थल और आबादी के बीच करीब 30 फीट की दूरी थी, लेकिन रात में नदी ने तेजी से किनारा काट दिया। कई मीटर जमीन नदी में समा जाने के बाद अब नदी आबादी से महज करीब आठ मीटर दूर रह गई है। सुबह ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति देखी तो उनके होश उड़ गए। ग्रामीणों को आशंका है कि कटान की यही रफ्तार रही तो जल्द ही घरों तक नदी पहुंच सकती है। राप्ती नदी की धार खेतों और खड़ी फसलों को अपने आगोश में लेने के बाद अब आबादी और संपर्क मार्ग की ओर बढ़ रही है। ग्रामीण रात में भी नदी के किनारे निगरानी करने को मजबूर हैं। उन्होंने बत...