Balrampur News: जनसेवा ही प्रभु सेवा, जरूरतमंदों की मदद सबसे बड़ा धर्म
बलरामपुर, अक्टूबर 13 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर में मंगलवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें 'जनसेवा ही प्रभु सेवा: समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का उत्थान' विषय पर वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पाण्डेय के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में एसोसिएट एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान ने कहा कि मानव मात्र की सेवा ही ईश्वर की सच्ची आराधना है। समाज के दुखी, पीड़ित और जरूरतमंद लोगों की मदद करना सबसे बड़ा धर्म है। संकट में फंसे व्यक्ति को सहारा देना ईश्वर की पूजा के समान है।डॉ. अनुज कुमार सिंह ने कहा कि सच्ची सेवा वही है, जो बिना किसी लालच और स्वार्थ के की जाए। भूखे को भोजन, बीमार को दवा और असहाय को सहारा देना मानव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.