Balrampur News: जनसुनवाई में एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं
बलरामपुर, अक्टूबर 30 -- Balrampur News: बलरामपुर। पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने शुक्रवार को कार्यालय में जनसुनवाई कर विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतें सुनीं। भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, धोखाधड़ी, साइबर फ्रॉड व महिला उत्पीड़न से संबंधित मामले सामने आए। एसपी ने संबंधित क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों से गूगल मीट के माध्यम से संवाद कर शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। भूमि विवादों में राजस्व विभाग से समन्वय कर कार्रवाई करने को कहा। साइबर ठगी के मामलों में 24 घंटे के भीतर शिकायतकर्ताओं से संपर्क कर कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.