Balrampur News: जनता और पुलिस के बीच मजबूत होगा संवाद
बलरामपुर, नवम्बर 14 -- Balrampur News: बलरामपुर। पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट (सीपीयू) की ओर से विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत ग्राम प्रधानों, व्यापारियों, संभ्रांत नागरिकों और ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी जा रही हैं। लोगों को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, यातायात नियमों, नशा मुक्ति और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। स्कूली वाहनों की जांच कर निर्धारित मानकों का पालन करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। पुलिस ने आपातकालीन सहायता के लिए 112 हेल्पलाइन की जानकारी भी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.